{"_id":"65bd6683c7f88ec4b705b024","slug":"officers-did-not-listen-farmers-took-the-cattle-to-the-cow-shed-raebareli-news-c-101-1-slko1032-110162-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अफसरों ने नहीं सुनी, मवेशियों को गोशाला लेकर पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अफसरों ने नहीं सुनी, मवेशियों को गोशाला लेकर पहुंचे किसान
Sat, 03 Feb 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों के उत्पात से किसान परेशान हैं। फसलों की रखवाली के लिए उन्हें दिन-रात खेतों की निगरानी करनी पड़ रही है। इसको लेकर अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज शुक्रवार को किसानों ने खुद ही मवेशियों को एकत्रित किया और आठ किलोमीटर दूर भवानीपुर गांव में स्थित गोशाला में उन्हें पहुंचाया।
मटका रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में किसानों ने खेत में चर रहे 50 से ज्यादा छुट्टा मवेशियों को एकत्रित किया। पहले मवेशियों को ले जाने के लिए अधिकारियों को फोन किया, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। इससे नाराज किसानों ने स्वयं मवेशियों को गोशाला ले जाने का निर्णय लिया। आठ किलोमीटर दूर गोशाला पहुंचाया।
ग्राम प्रधान धर्मपाल, अरुण कुमार द्विवेदी, राजकुमार मौर्य, विनय मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मौर्य, जुग्गी लाल साहू, शैलेंद्र श्रीवास्तव, उदयराज मौर्य सहित अन्य किसानों ने बताया कि गेहूं व सरसों की की फसल बचाने के लिए दिन-रात खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। राजकुमार, दिवाकर, पवन यादव, जगदीश प्रसाद त्रिवेदी, कमलेश शुक्ला, विपुल अग्रहरि, सौरभ कुमार ने बताया कि आलू की खेती को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
बीडीओ शशि कुमार तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों की जानकारी दी थी। इसके बाद लगभग 50 मवेशियों को अस्थायी गोशाला भवानीपुर पहुंचाया गया।