फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Offensive video and photos of Girl viral on social media

मॉडल के आपत्तिजनक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, अब हटाने के मांग रहे दो लाख रुपये

Tue, 28 Sep 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Offensive video and photos of Girl  viral on social media
मॉडल के आपति्तजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
काकोरी की रहने वाली युवती को एड फिल्म की शूटिंग का झांसा देकर आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बनाया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता को जानकारी हुई तो उसने विरोध किया तो आरोपियों ने दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, काकोरी इलाके की रहने वाली युवती विनीत खंड में किराए पर रहती है। वह दयाल पैराडाइज के पास एक निजी कंपनी में काम करती है।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक वह पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी। इसी सिलसिले में उसकी मुलाकात रेहान नाम के युवक से हुई।
रेहान ने मॉडलिंग के लिए उसकी मुलाकात आयुष मिश्रा व दीया वर्मा से करवाई। इस दौरान युवती को बेहतर एडफिल्म में काम दिलाने का झांसा दिया जाता रहा।
वाराणसी में बनाया अश्लील वीडियो व फोटो
युवती का आरोप है कि उसे बताया गया कि वाराणसी में एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए जाना है। बातों में आकर युवती वाराणसी चली गई। युवती के मुताबिक, वहां आयुष, दीया और दो अन्य लोगों ने जबरदस्ती अश्लील वीडियो व फोटो बना ली। युवती लखनऊ लौट आई। उसके साथ दीया और आयुष भी आ गए। कुछ दिन बाद युवती का अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो हटाने के लिए मांगे दो लाख
पीड़िता का आरोप है कि रेहान, आयुष व दीया ने अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर चलने वाले दो नामी एप पर अपलोड कर दिए। इसकी जानकारी पर उसने विरोध किया तो आरोपियाें ने वीडियो हटाने के लिए दो लाख रुपये मांगे। पीड़िता ने सोमवार को गोमतीनगर पुलिस से संपर्क किया। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, रेहान, दीया वर्मा और आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed