फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   offecers are requesting to contrecter for work

हाथ जोड़ ठेकेदारों से काम करा रहे अफसर

Sat, 29 Mar 2014 08:51 AM IST
अजीत विसारिया /अमर उजाला, लखनऊ
अजीत विसारिया /अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Mar 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
offecers are requesting to contrecter for work

मुख्यमंत्री ने दो अप्रैल तक सड़क ठीक न होने पर जिम्मेदार इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


इससे बचने के लिए अफसर ठेकेदारों से गुहार लगाकर सड़क पर काम करवा रहे हैं। लेकिन इसका भुगतान कब और कैसे होगा, कोई बता पाने की स्थिति में नहीं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को बाराबंकी से बहराइच होते हुए रूपईडीहा तक जाने वाले एनएच-28 सी की खराब हालत पर गहरी नाराजगी जताई थी।

बहराइच के जिलाधिकारी ने रोड काफी खराब होने की शिकायत की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को सप्ताह भर का समय देते हुए कहा था कि अगर दो अप्रैल के मुआयने में रोड ठीक नहीं मिला तो जिम्मेदार अफसरों को नहीं बख्शा जाएगा।

इसके बाद जेई से लेकर चीफ इंजीनियर तक इस सड़क की परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने ठेकेदारों को मनाया कि किसी तरह से गड्ढे भरकर सड़क ठीक कर दो।

पेमेंट बाद में किसी तरह ‘एडजस्ट’ करा दिया जाएगा। अफसरों की मजबूरी समझते हुए कुछ ठेकेदारों ने काम शुरू कर दिया है।

एक इंजीनियर ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि बेईमानी की जमीन तो ऊपर बैठे लोग ही तैयार कर रहे हैं।

बिना बजट के ठेकेदारों से यहां काम करवाया जाएगा, तो वे इसकी कसर कहीं और तो पूरी करेंगे ही। इन हालत में अफसर उन्हें गड़बड़ करने से कैसे रोक पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed