{"_id":"62eb665bb0d4a731c9276105","slug":"odi-in-lucknow-between-india-and-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ODI in Lucknow: लखनऊ में वनडे अब दशहरा के अगले दिन, सीरीज के कार्यक्रम में किया गया संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ODI in Lucknow: लखनऊ में वनडे अब दशहरा के अगले दिन, सीरीज के कार्यक्रम में किया गया संशोधन
Thu, 04 Aug 2022 01:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:49 PM IST
सार
भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच दशहरा के एक दिन बाद खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ में होगा।
विज्ञापन
लखनऊ का क्रिकेट स्टेडियम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई की ओर से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार लखनऊ में भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ अक्तूबर को होने वाला मैच छह अक्तूबर को शिफ्ट कर दिया गया है। पांच अक्तूबर को दशहरा है। पहले वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ में होना था पर अब पहला वनडे खेला जाएगा।
विज्ञापन
मोहाली और दिल्ली सहित कुल नौ शहर क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 सितंबर से शुरू होने वाली सफेद गेंद की सीरीज के मैचों की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह टी-20 मैच खेलेगी। इन मैचों को इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी-20 मोहाली में 20 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलेगी। लखनऊ में 6 अक्तूबर को वनडे मैच खेला जाएगा। दो अन्य मैच रांची और दिल्ली में होंगे।