फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ocean Band to attract youth on UP Day

Lucknow News: यूपी दिवस पर युवाओं को आकर्षित करेगा ओसेन बैंड

Wed, 21 Jan 2026 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 21 Jan 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Ocean Band to attract youth on UP Day
लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस के तहत तीन दिन 24 से 26 जनवरी तक का मुख्य आयोजन राजधानी स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होगा। इसमें जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा गायन, शास्त्रीय व लोक नृत्य, नाटक, भजन, सुगम संगीत, जनजातीय नृत्य, समकालीन प्रस्तुतियों का मंचन किया जाएगा। वहीं युवाओं को इंडियन ओसेन बैंड आकर्षित करेगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आधुनिकता और परंपरा का समन्वय देखने को मिलेगा। संस्कृति विभाग की ओर से इसे लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। इसके तहत प्रकाश मिश्रा व प्रतिभा सिंह बघेल द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा कथक, भरत नाट्यम व ओडिसी नृत्य की संयुक्त प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी), हस्तशिल्प, जीआई टैग उत्पाद, पर्यटन स्थलों, मिशन शक्ति, औद्योगिक व अधोसंरचना विकास, विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश विषयक प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। मुख्य समारोह में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान, उत्कृष्ट उद्यमियों, महिला शक्ति, युवाओं, चिकित्सकों, वैज्ञानिकों व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 2026 में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, चित्रकला कार्यशालाएं, संगीत-वादन, ओपन माइक, नाटक, कठपुतली, क्विज, रंगोली, पाक कला प्रतियोगिता, पतंगबाजी व युवा-जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम भी होंगे। पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आधारित प्रदर्शनी तथा उत्तर प्रदेश पारंपरिक व्यंजन मेला आयोजित किया जाएगा।


स्कूलों-विद्यालयों में तीन दिन होंगी प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक के विद्यालयों में तीन दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश दिया है कि 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस के जीवन वृतांत व उनके योगदान पर वाद-विवाद, निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश विकसित भारत की थीम पर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद प्रतियोगिता व बिल्डाथॉन, 26 जनवरी को झंडारोहण व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed