फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Occupation removed from government land

Lucknow News: सरकारी जमीन से हटाया कब्जा

Thu, 05 Jun 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Occupation removed from government land
लखनऊ। नगर निगम के संपत्ति विभाग की टीम ने बुधवार को विरोध के बीच गहरू गांव में दो करोड़ रुपये की कीमत वाली सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस पर बनाई बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के आगे उनकी एक न चली। इसके अलावा नगर निगम की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में सड़कों, पटरियों से कब्जे हटाए।
विज्ञापन

नगर निगम जोन एक की टीम ने ट्रेजरी ऑफिस के पास से पक्का निर्माण भी ध्वस्त किया। बलरामपुर, सिविल अस्पताल के आसपास से अतिक्रमण हटाया। जोन आठ की टीम ने सीएम ग्रिड की सड़क के दायरे में आ रहे पक्के निर्माण हटाए। जोन छह की टीम ने तहसीनगंज से बालागंज, जोन पांच की टीम ने आलमबाग से तालकटोरा रोड तक और जोन तीन की टीम ने बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के आसपास से अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed