फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Objectionable poster with CM's picture put up, FIR lodged

Lucknow News: सीएम की तस्वीर के साथ लगाया आपत्तिजनक पोस्टर, एफआईआर

Wed, 02 Apr 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Objectionable poster with CM's picture put up, FIR lodged
सीएम की तस्वीर के साथ लगाया आपत्तिजनक पोस्टर, एफआईआर
लखनऊ। हजरतगंज थाने में लखनऊ विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के छात्र शुभम खरवार के खिलाफ मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। मैनपुरी के बसुरा सुल्तानुपर निवासी धर्मपाल सिंह ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए पोस्टर लगाया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है। शिकायतकर्ता धर्मपाल दारुलसफा विधायक निवास में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह टहलने निकले तो विधायक निवास के गेट पर पोस्टर लगा था। इसमें सीएम योगी का फोटो था और उसके नीचे आपत्तिजनक शब्द लिखे थे। पोस्टर के आखिरी में शुभम खरवार प्रदेश महासचिव एनएसआईयू लिखा था। आरोप है कि इस पोस्टर की वजह से राज्य तथा जनता के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed