फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nutan Thakur to meet governor ram naik on gayatri prajapati matter.

गायत्री प्रसाद को मंत्री बनाए जाने पर कानूनी सलाह लेंगे राज्यपाल

Sun, 25 Sep 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
 Nutan Thakur to meet governor ram naik on gayatri prajapati matter.
गायत्री प्रजापति व राम नाईक - फोटो : amar ujala

भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मंत्रिपरिषद से बर्खास्त किए गए गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने राज्यपाल राम नाईक से मिलकर उनके खिलाफ तथ्य प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


मामले पर राज्यपाल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के परामर्श से बाध्य हैं, पर वे इस विषय में कानूनी राय लेंगे कि आखिर प्रजापति को पहले मंत्री पद से क्यों हटाया गया और अब दोबारा मंत्री क्यों बनाया जा रहा है।  उचित समझे जाने पर वह अनुच्छेद 167 के तहत इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी जानकारी मांगेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कल होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में गायत्री प्रजापति को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

नूतन ने राज्यपाल को दी गई अपनी याचिका में कहा था कि गायत्री को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश और सीबीआई रिपोर्ट के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण मंत्री पद से हटाया गया है, जिसके बाद उन्हें राज्यपाल से मिलने का समय दिया गया था। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर गायत्री के खिलाफ तथ्य रखे।।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, गायत्री को मंत्रिमंडल में फिर से शामिल करने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का कहना है कि इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेना है। वही तय करेंगे कि गायत्री मंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed