फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nursing students fell ill after eating food in Lucknow and were admitted to hospital

Lucknow News: खाना खाने के बाद बीमार हुईं नर्सिंग छात्राएं, अस्पताल में कराया गया भर्ती; नमूने जांच को भेजे गए

Wed, 30 Apr 2025 11:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 11:34 AM IST
सार

लखनऊ में खाना खाने के बाद 19 नर्सिंग छात्राएं बीमार हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही खाना और पानी के नमूने जांच को भेजे गए। अब छात्राओं की हालत सामान्य बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Nursing students fell ill after eating food in Lucknow and were admitted to hospital
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं सोमवार दोपहर खाना खाने के बाद अचानक बीमार हो गईं। उल्टी, दस्त से पीड़ित छात्राओं में से सात को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब इनकी हालत सामान्य है। फूड प्वॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


मैक्स अस्पताल परिसर में संचालित सहारा नर्सिंग कॉलेज की 26 छात्राएं बीमार हुई थीं। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि छात्राओं ने अस्पताल में मौजूद 200 से अधिक लोगों के साथ खाना खाया था। इनमें से 19 की तबीयत खराब हुई, इनका ओपीडी में इलाज किया गया। इनमें से सात छात्राओं को डिहाइड्रेशन के कारण भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन


सहारा नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य रोजिली निर्मल ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए खाना और पानी के सैंपल जांच को भेजे हैं। फिलहाल सभी छात्राओं की तबीयत सामान्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed