फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nursing student hanged herself in her room

Lucknow News: नर्सिंग की छात्रा ने कमरे में लगाया फंदा

Mon, 12 Jan 2026 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nursing student hanged herself in her room
सरोजनीनगर। बिजनौर थानाक्षेत्र में रविवार रात नर्सिंग की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कपिल गौतम के मुताबिक मूल रूप से रायबरेली जिले के रेती खुर्द निवासी कमलेश कुमार की बेटी रितु कुमारी (20) सरवननगर में आलमबाग निवासी राजेश कुमार के मकान में किराये पर रहकर पास के जानवी नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार सुबह वह देर तक कमरे से नहीं निकली तो बगल के कमरे में रहने वाली उसके साथ की छात्राएं जगाने पहुंचीं। रितु के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, पर जवाब नहीं मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रितु का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। रितु के परिवार में मां हुबराजा और बड़ा भाई अमित कुमार भी हैं। पुलिस का कहना है कि पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed