{"_id":"6a29d1071464f7c23704f959","slug":"nursing-staff-and-employees-at-dufferin-have-not-received-salaries-for-three-months-warn-of-a-work-boycott-lucknow-news-c-13-lko1070-1776474-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डफरिन में नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डफरिन में नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
लखनऊ। वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल (डफरिन) के निविदा नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। इसमें तीन महीने से वेतन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए कार्य बहिष्कार पर जाने की अनुमति मांगी गई।
स्टाफ और कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की ओर से वेतन के लिए सीएमओ ऑफिस में गलत जानकारी देने की वजह से कई बार उनके कागजात वापस किए गए। इसमें सुधार करने के लिए कहा गया। इस वजह से उनका वेतन मार्च से अभी तक नहीं मिल पाया है। वेतन नहीं मिलने से अस्पताल में तैनात 120 निविदा नर्स स्टाफ, 18 आया व कर्मचारियों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। इंक्रीमेंट के 34,000 रुपये भी अब तक नहीं दिए गए। तीन महीने से वे सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन भी उनकी बात नहीं सुन रहा है। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि हर अस्पताल में वेतन सात तारीख तक आ जाता है, लेकिन डफरिन में हमेशा 20 तारीख के बाद वेतन दिया जाता है।
Iअस्पताल से सभी की डिटेल सीएमओ के पास हर महीने भेजी जा रही है, लेकिन बजट नहीं होने से वेतन रुका हुआ है। इसमें अस्पताल की कोई गलती नहीं है। I
I- डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, प्रमुख चिकित्सा अधिक्षक, अवंतीबाई महिला अस्पतालI