फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nursing screening exam Will be held on 7th September

Lucknow News: सात सितंबर को होगी लोहिया संस्थान की नर्सिंग भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा

Tue, 02 Sep 2025 05:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
nursing screening exam Will be held on 7th September
डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा सात सितंबर को होगी। इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा देंगे। संस्थान ने परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान में नर्सिंग के 665 और 200 अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। इनके लिए करीब 50 हजार आवेदन आए हैं। इन अभ्यर्थियों की भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होनी है। अभ्यर्थियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए संस्थान प्रशासन ने स्क्रीनिंग करने का फैसला किया है। इसी के तहत सात सितंबर को सुबह नाै बजे से 11 बजे के बीच एक ही पाली में स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। स्क्रीनिंग में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा देंगे। स्क्रीनिंग परीक्षा प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों पर होगी। वहीं मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थी कम होने पर सिर्फ लखनऊ या फिर अन्य प्रमुख शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से नर्सिंग भर्ती में पहले चरण में स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद अगले चरण में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक - डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed