{"_id":"67745108a85ae559bf0174cc","slug":"nursing-colleges-of-the-state-will-learn-under-the-guidance-of-kgmu-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1016927-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू के मार्गदर्शन में सीखेंगे प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू के मार्गदर्शन में सीखेंगे प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों का मार्गदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू के नर्सिंग कॉलेज को मेंटर संस्थान घोषित किया है।
केजीएमयू के मीडिया सेल के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. केके सिंह ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज की गुणवत्ता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने संस्थान को यह मौका दिया है। मिशन निर्मया के तहत प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की गुणवत्ता पर ध्यान देना है। इसे देखते हुए केजीएमयू को मेंटर संस्थान का दर्जा दिया गया है। संस्थान से जुड़कर अन्य नर्सिंग कॉलेज मार्गदर्शन ले सकते हैं। इसे लेकर स्टेट मेडिकल फैकल्टी की ओर से केजीएमयू से संपर्क किया गया है। अब मेंटरशिप की शुरुआत होने वाली है।
देनी होगी फीस
केजीएमयू से जुड़ने वाले कॉलेज को मेंटरशिप के एवज में फीस चुकानी होगी। कॉलेज को केजीएमयू के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करने होंगे। मेंटरशिप के बदले केजीएमयू प्रति कॉलेज एकमुश्त 15 हजार रुपये फीस के साथ विशेषज्ञों के भ्रमण का खर्च लेगा।
विज्ञापन
...इसलिए जरूरी है मार्गदर्शन
केजीएमयू एशिया का सबसे ज्यादा बेड वाला अस्पताल है। इस कारण यहां की नर्सों का प्रशिक्षण ज्यादा बेहतर है। डॉक्टरों को भी अपने सहायक के रूप में किस तरह की नर्स चाहिए, इसके लिए वे सीधे प्रशिक्षित कर सकते हैं।