फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nursing college was running without recognition, 2.70 lakhs were robbed from a student

Lucknow News: बिना मान्यता चल रहा था नर्सिंग कॉलेज, छात्रा से 2.70 लाख हड़पे

Sat, 17 May 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 17 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Nursing college was running without recognition, 2.70 lakhs were robbed from a student
बिना मान्यता चल रहा था नर्सिंग कॉलेज, छात्रा से 2.70 लाख हड़पे
लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने सईद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज नर्सिंग कॉलेज के संचालक मो. आरिफ सैयद पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी पर बिना मान्यता के कॉलेज खोलने और रायबरेली के बछरावां निवासी छात्र सोनाली शर्मा से 2.70 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। आरोपी की शिकायत सोनाली ने की है।
विज्ञापन


सोनाली के मुताबिक 2019 में हजरतगंज में शाहनजफ रोड स्थित सईद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज से संपर्क किया था। वहां उनकी मुलाकात संचालक आरिफ से हुई थी। उसने बताया कि उसका कॉलेज पंजाब के बठिंडा में आदेश विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है। झांसे में आई पीड़िता ने बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए एंट्रेंस परीक्षा गोमतीनगर में विपुलखंड छह स्थित आईएमआरटी बिजनेस मैनेजमेंट पार्क में दी थी। पास होने पर उनका दाखिला हो गया। सोनाली से आरोपी ने दाखिले के 2.70 लाख रुपये ले लिए। एक साल पढ़ाई के बाद कोरोना के कारण कॉलेज बंद हो गया।
विज्ञापन


छात्रा के अनुसार जब दोबारा कॉलेज खुला तो पता चला कि गोमतीनगर में जिस बिल्डिंग में कक्षाएं होती थीं वह अब दूसरी इमारत में हो रही हैं। सोनाली की परीक्षा हुई, जिसका अंकपत्र भी मिला। इसके बाद कभी भी वार्षिक परीक्षा नहीं हुई। पूछने पर आरिफ ने बताया कि कोरोना के बाद सभी छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट किया गया है। छह साल बाद भी कोर्स पूरा नहीं होने पर जब उन्होंने छानबीन की तो ठगी का पता चला। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed