फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nurse on her way to duty killed in collision with speeding pickup truck

Lucknow News: ड्यूटी पर जा रही नर्स की तेज रफ्तार डाले की टक्कर से मौत

Sun, 17 May 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 17 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nurse on her way to duty killed in collision with speeding pickup truck
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। चिनहट के मटियारी इलाके में शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रही नर्स अर्चना भारद्वाज (30) की तेज रफ्तार डाले की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक डाला लेकर भाग गया।
विज्ञापन




मूलरूप से आजमगढ़ निवासी सतीराम चिनहट स्थित मटियारी में पत्नी उर्मिला, दो बेटों और बेटी अर्चना भारद्वाज के साथ रहकर सिलाई का काम करते हैं। अर्चना के बड़े भाई नवीन ने बताया कि अर्चना चिनहट स्थित नर्सिंग होम में नर्स थीं। शनिवार सुबह आठ वह ड्यूटी पर जाने के लिए सवारी की तलाश में सड़क पर खड़ी थीं। अचानक एक तेज रफ्तार डाला की टक्कर से वह उछल कर के सड़क पर सिर के बल गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने अर्चना को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले दस्तावेज की मदद से पुलिस ने परिजनों को खबर दी। भाई ने बताया कि घरवाले अर्चना की शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से डाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed