फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Number of verses from Quran fixed for Taraweeh prayers

Lucknow News: तरावीह की नमाज के लिए कुरान के पारे की संख्या हुई तय

Thu, 27 Feb 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Number of verses from Quran fixed for Taraweeh prayers
लखनऊ। रमजान-उल-मुबारक के चांद के दीदार का एलान होते ही मस्जिदों और इबादतगाहों में नमाज-ए-तरावीह का दौर शुरू हो जाएगा। रमजान के महीने में पढ़ी जाने वाली तरावीह की विशेष नमाज का सिलसिला ईद का चांद दिखने तक जारी रहेगा। इसमें हाफिज कुराने पाक के 30 पारे पढ़ते हैं, लिहाजा मस्जिदों में कुरान के पारे की संख्या तय कर दी गई है। मस्जिदों और इबादतगाहों में ईशा की नमाज के बाद रात 8 बजे तरावीह की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन



ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद, दरगाह शाहमीना शाह मस्जिद, मस्जिद शाही, लाहौरगंज डालीगंज, मदरसा जमीअतुल कुर्रा खदरा, एमआर पैलेस डेला हाउस डालीगंज, मस्जिद राईन तरकारी मंडी चौक, मस्जिद जवाहर भवन हजरतगंज में पांच-पांच पारे पढ़े जाएंगे।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज हरमैन शाह दरगाह मस्जिद, मस्जिद तक्वियतुल ईमान नादान महल रोड, मस्जिद चांद वाली तालकटोरा, मस्जिद कादर खां तालकटोरा, मस्जिद इब्राहिमी गली मीर माता, मस्जिद हमजा जलालपुर राजाजीपुरम, मस्जिद आला हजरत राणा प्रताप मार्ग में तीन-तीन पारे पढ़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बौनी मस्जिद डालीगंज सब्जी मंडी में दो पारे और रात 10 बजे तीन पारे, मस्जिद मुमताज मलेसेमऊ गोमतीनगर, मस्जिद दरगाह वाली उजरियांव गाेमतीनगर, मस्जिद हमजा कंघी वाली गली, मस्जिद बर्फखाना मिल एरिया चौकी, मस्जिद हकीम वाली कंघी वाली गली, मस्जिद चमन वाली इरादत नगर डालीगंज, मस्जिद डालीबाग हजरतगंज, मस्जिद मदीना उजरियांव गोमतीनगर, मस्जिद अंगनू दादा उजरियांव गोमतीनगर, मस्जिद हमजा तकिया मुंशीगंज डालीगंज, मस्जिद गारे हिरा मीठी खिचड़ी डालीगंज में दो-दो पारे, मस्जिद टीले वाली, मस्जिद नदवतुल उलमा, मस्जिद शाहदोसी शाह, टीजी हास्टल खदरा, मस्जिद मदरसा वारसिया गोमतीनगर में सवा-सवा पारा और मस्जिद चमन वाली इरादत नगर डालीगंज व मस्जिद मदार बख्श इरादत नगर में डेढ़-डेढ़ पारे पढ़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed