फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Number of E buses increased on Lucknow roads Uttar Pradesh.

E-Buses: लखनऊ में बढ़ा ई-बसों का बेड़ा, योगी ने दिखाई हरी झंडी, करीब 15 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 26 Aug 2022 01:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 26 Aug 2022 01:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर ई-बसों के बेड़े को हरी झंडी दिखाई। 34 बसें बढ़ जाने से करीब 15 हजार यात्रियों को सीधे लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Number of E buses increased on Lucknow roads Uttar Pradesh.
ई-बसों को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहरों में ध्वनि व वायु प्रदूषण मुक्त परिवहन सेवा समय की मांग हैं। इसे देखते हुए राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। इससे दोनों महानगरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुगम होगी और ध्वनि व वायु प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास से लखनऊ और कानपुर शहर के लिए 42 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जा रहे 100 शहरों में से 10 शहर यूपी के भी हैं। देश के जिन टॉप 10 शहरों में बेहतरीन कार्य हुए हैं, उनमें आगरा व वाराणसी भी शामिल हैं। राज्य सरकार भी अपने स्तर से नगर निगम वाले 7 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का काम तेजी से कर रही है। सीएम ने शहरों के विकास के लिए शुरू की गई स्वच्छ भारत मिशन, मेट्रो रेल परिवहन और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि इससे गांवों की भी तस्वीर बदली है। शहरों में स्वच्छता के नए मानक गढ़े गए हैं। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण और शुद्ध पेयजलापूर्ति की व्यवस्था होने से संक्रामक रोगों को नियंत्रित करने में भी मदद मिली है। 
विज्ञापन





लखनऊ-नैमिषारण्य के बीच हेलीकॉप्टर सेवा जल्द
मुख्यमंत्री ने कहा कि नैमिषारण्य वैदिक और पौराणिक ज्ञान की आधार भूमि है। वहां पर्यटन और संस्कृति विभाग विकास कार्य करा रहा है। जल्द ही लखनऊ से नैमिषारण्य के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लखनऊ से नैमिषारण्य के बीच भी किया जाएगा। इसका श्रेय नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू को देते हुए सीएम ने उन्हें बधाई भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों का विकास जरूरी : शर्मा
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 35 प्रतिशत आबादी शहरों में रहती है। 2014 से अब तक शहरों के विकास पर बहुत काम हुआ है। प्रधानमंत्री द्वारा देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन और मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर करने का जो संकल्प लिया गया है, उसे पूरा करने के लिए शहरों का विकास जरूरी है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर शहरों के विकास का काम तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed