फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   number of applicants is increasing for arms licence

बंदूक नहीं, अब रिवॉल्वर-पिस्टल बनी युवाओं की पसंद, रुतबा गांठने के लिए लगी होड़

Thu, 08 Aug 2019 04:42 PM IST
ishwar ashish ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Aug 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
number of applicants is increasing for arms licence
प्रतीकात्मक तस्वीर

केस-1

विज्ञापन

रिवॉल्वर के लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले 32 वर्षीय चिनहट निवासी अजय कुमार परचून की दुकान चलाते हैं। लाइसेंस की जरूरत के बारे में पूछने पर बताया कि दुकान ठीक से नहीं चलती। रिवॉल्वर का लाइसेंस मिल जाने पर सिक्योरिटी एजेंसी में अच्छे वेतन पर नौकरी मिल जाएगी।
केस-2
मोहनलालगंज क्षेत्र के 32 वर्षीय निरंजन सोनकर ने भी रिवॉल्वर के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। दस्तावेजों की जांच हुई तो बैंक खाते की छायाप्रति में मात्र डेढ़ हजार रुपये दर्ज मिले। पूछताछ में आवेदक ने कहा, लाइसेंस बनने के बाद पैसों का इंतजाम कर लेगा।
विज्ञापन


बीती अक्तूबर से शस्त्र लाइसेंस बनवाने पर लगी रोक हटने के बाद आवेदकों की संख्या बढ़ती जा रही है। आवेदन करने वाले उम्रदराज लोगों में जहां 315 व 12 बोर की बंदूक की चाह दिख रही है तो पिस्टल व रिवॉल्वर युवाओं की पसंद बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें रुतबा गांठने को रिवॉल्वर और रोजी-रोटी की जरूरत के काम के लिए पिस्टल का लाइसेंस बनवाने की होड़ ज्यादा है। वहीं, बड़ी संख्या में ऐसे आवेदक भी शस्त्र लाइसेंस बनवाने की कतार में हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति खस्ताहाल है। रोक हटने के बाद से नौ माह में लाइसेंस आवेदकों की संख्या 15 हजार तक पहुंच गई है।

शस्त्र रखने के शौकीनों की भीड़ में 25 से 35 साल के युवा

number of applicants is increasing for arms licence
प्रतीकात्मक तस्वीर
कलेक्ट्रेट के शस्त्र अनुभाग में आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग में बड़ी संख्या में ऐसे आवेदक भी मिल रहे हैं जिनकी जान को किसी से कोई खतरा नहीं है। ये सिर्फ रौब गांठने के लिए रिवॉल्वर के लाइसेंस की दौड़ में हैं। शस्त्र रखने के शौकीनों की भीड़ में बड़ी संख्या 25 से 35 साल के युवा आवेदकों की है।

इनमें से करीब 70 फीसदी ने पिस्टल या रिवॉल्वर के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, जबकि डबल बैरल, सिंगल बैरल बंदूक के मात्र 30 फीसदी आवेदक हैं। अधेड़ उम्र के ग्रामीण अंचल से जुड़े आवेदक ही इनमें शामिल हैं।

महिलाओं को भी चाहिए रिवॉल्वर-पिस्टल

number of applicants is increasing for arms licence
प्रतीकात्मक तस्वीर
30 जून तक शस्त्र लाइसेंस के आवेदकों की संख्या 15 हजार तक पहुंच गई है। इसमें 14 हजार नए और चार हजार पुराने आवेदक हैं। इनमें 350 महिलाएं भी हैं। इन्होंने निजी या कारोबारी सुरक्षा को कारण बताकर पिस्टल या रिवॉल्वर के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।

पूरी सावधानी के साथ आवेदन पत्रों की जांच की जा रही है। वास्तविक जरूरत के आधार पर ही शस्त्र लाइसेंस जारी हो रहा है। हर सप्ताह सिर्फ दस आवेदकों के मामले ही निस्तारित किए जा रहे हैं, जिससे सिर्फ शौक पूरा करने को आवेदन करने वालों को लाइसेंसी शस्त्र न मिलने पाए। राजधानी में पहले से 56 हजार शस्त्र लाइसेेंसधारी हैं। - कौशल राज शर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed