{"_id":"6b354d7ba0e59060222bdb30f2942335","slug":"nuhm-scheme-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम की तर्ज पर यूपी में एनयूएचएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरएचएम की तर्ज पर यूपी में एनयूएचएम
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) की तर्ज पर प्रदेश में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन योजना (एनयूएचएम) लागू होने जा रही है।
विज्ञापन
इसके तहत शहरी गरीबों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रदेश के कुल 131 शहर इस योजना से लाभान्वित होंगे। शहरी क्षेत्रों में 265 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्थापित किए जाएंगे।
प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह में इसका प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
इस मिशन में शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, घुमंतु परिवार, रिक्शा चालक, मजदूर, स्ट्रीट चिल्ड्रेन व मलिन बस्तियों के लोग लाभान्वित होंगे।
एनयूएचएम के तहत 50 हजार से अधिक आबादी वाले शहरों को इसमें शामिल किया जाएगा। इससे 131 शहरों की 3.14 करोड़ आबादी को फायदा होगा।
इसके तहत 265 नए पीएचसी स्थापित किये जाएंगे। अभी नगरीय क्षेत्रों में 142 पीएचसी हैं। एनआरएचएम के तहत भी 231 पीएचसी स्थापित किये जा चुके हैं। इस तरह से 638 पीएचसी शहरी क्षेत्रों में स्थापित हो जाएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस मिशन के लागू होने पर पीएचसी पर डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, एएनएम व आशा आदि की फिक्स मानदेय पर भर्तियां की जाएंगी। यह मिशन केंद्र व राज्य सरकार दोनों के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन