फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NTPC's three closed units operational, production begins

Lucknow News: एनटीपीसी की बंद तीनों यूनिटें चालू, उत्पादन शुरू

Wed, 15 Nov 2023 04:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 Nov 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
NTPC's three closed units operational, production begins
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में बंद की गई तीनों यूनिटें बुधवार को चालू कर दी गईं। यूनिटों से देर रात उत्पादन शुरू हो गया है। परियोजना प्रबंधन ने मांग बढ़ने पर यूनिट चालू करने की बात कही है।परियोजना की 210-210 मेगावट बिजली उत्पादन क्षमता की यूनिट एक दो व पांच को शनिवार की रात बंद कर दिया गया था। इसके पीछे परियोजना प्रबंधन ने बिजली की मांग कम होने की वजह बताई थी, लेकिन परियोजना के सूत्रों ने पानी की समस्या के चलते यूनिटों को बंद करने की बात कही थी। यूनिटों के बंद होने से 630 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया था। इस दौरान परियोजना प्रबंधन ने तीनों यूनिटें चालू करने का निर्णय लिया। इसके बाद बंद यूनिटों को बुधवार की दोपहर चालू कर दिया गया। परियोजना के महाप्रबंधक मानव संसाधन विभाग अनिल कुमार डैंग ने बताया कि मांग बढ़ने पर उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर के निर्देश के बाद तीनों यूनिटें चालू की गई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed