{"_id":"5f0eeaea8ebc3e63ce2492e3","slug":"nripendra-mishra-reaches-to-ayodhya-will-join-meeting-on-18-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे, 18 जुलाई की बैठक में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे, 18 जुलाई की बैठक में होंगे शामिल
Wed, 15 Jul 2020 05:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्र ने बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचकर डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
वे चार दिन तक यहीं रहकर राममंदिर निर्माण की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे साथ ही प्रधानमंत्री के तय हो रहे कार्यक्रम की तैयारी भी देखेंगे। नृपेंद्र मिश्र के साथ शीर्ष कंपनियों के इंजीनियरों का दल भी आया है जिसके लिए सर्किट हाऊस के सभी कमरों को आरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि नृपेंद्र मिश्र 18 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक के सिलसिले में आए हैं, वे चार दिन रहेंगे और मंदिर निर्माण की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
उधर, राममंदिर का मॉडल तैयार करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा की ओर से उनके पुत्र आशीष सोमपुरा 17 जुलाई को आ सकते हैं।
आशीष ने अमर उजाला को बताया कि नृपेंद्र मिश्र अगुवाई में ट्रस्ट के सुझाव पर राममंदिर के मॉडल से लेकर परिसर के डिजाइन में बदलाव होगा। इसकी स्वीकृति ट्रस्ट देगा।