फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nrhm new name is nhm

NHRM नहीं अब NHM कहिए जनाब

Tue, 08 Oct 2013 12:04 PM IST
अमित यादव/लखनऊ
अमित यादव/लखनऊ Updated Tue, 08 Oct 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
nrhm new name is nhm

नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) में आए दिन घोटाले की बदनामी से पीछा कुछ यूं छूटा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ करने के लिए शुरू की गई इस योजना का स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नाम ही बदल दिया है।

इसे अब नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के नाम से जाना जाएगा। यह फैसला नेशनल अरबन हेल्थ मिशन (एनयूएचएम) को शुरू करते समय लिया गया था।

एनआरएचएम और एनयूएचएम अब नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत आएंगे। इसी के साथ मिशन के ‘लोगो’ को बदल दिया गया है। उससे अब रूरल शब्द को हटा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि यूपी में एनआरएचएम में 5700 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया था तो दूसरे राज्य भी गड़बड़ियों में पीछे नहीं रहे।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाएं को सुदृढ़ करने की योजनाएं अब नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत आएंगी। हाल ही में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यूपी सहित सभी प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों को इस आशय का एक पत्र भेजा है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि एनआरएचएम और एनयूएचम के लिए अलग-अलग बजट जारी किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बजट पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन प्लान (पीआईपी) बनाकर अभी भेजा गया है। विशेषज्ञों ने बताया कि एनआएचएम के मिशन निदेशक को एनएचएम निदेशक कहा जाएगा। जबकि अरबन और रूरल हेल्थ मिशन के लिए अलग-अलग अपर मिशन निदेशक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नई योजना में क्या
शहरी क्षेत्रों की मलिन बस्तियों और ऐसे स्थानों पर रहने वालों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायी जाएंगी, जो ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार की तलाश में पलायन कर शहर आए हैं।

इसके अलावा नालों आदि के किनारे रहने वाले बांग्लादेशी और अन्य प्रदेशों के नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। क्योंकि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जो भी योजना लागू की जाती हैं।


इस तरह की जनसंख्या उसे नुकसान पहुंचाती है। अब शहरी क्षेत्र के निचले तबके के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्य रूप से मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर को कम करना और जनसंख्या स्थरीकरण इस मिशन के उद्देश्य हैं। दोनों मिशन इसी पर केंद्रित हैं।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed