फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nr lko drm office programme

Lucknow News: हिंदी के इस्तेमाल में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल तीसरे स्थान पर

Mon, 15 Dec 2025 06:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
nr lko drm office programme
हिंदी के इस्तेमाल में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल तीसरे स्‍थान पर

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में सोमवार को वर्ष की अंतिम तिमाही राजभाषा हिंदी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने ई पत्रिका सारंग का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहाकि यह बैठक न केवल राजभाषा हिंदी के प्रगति-पथ की समीक्षा का अवसर है, बल्कि उपलब्धियों को साझा करने एवं भविष्य की दिशा तय करने का एक सशक्त मंच भी है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यह ई-पत्रिका मंडल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ओर से स्वरचित लेखों एवं कविताओं का प्रेरणादायी संकलन है, जो हिंदी भाषा के प्रति उनकी निष्ठा, रचनात्मकता एवं संवेदनशीलता को प्रभावी रूप से दर्शाता है। गत माह गृह मंत्रालय, भारत सरकार की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के तहत कुल 74 कार्यालयों की श्रेणी में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, सशक्त नेतृत्व एवं सकारात्मक सहभागिता का प्रतिफल है।

हिंदी के इस्तेमाल में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल तीसरे स्थान पर

हिंदी के इस्तेमाल में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed