{"_id":"6ad3deb92c9d794e7c0c5da6","slug":"5100-young-girls-worshipped-at-jan-bhavan-on-mahasaptami-governor-hosted-a-feast-for-them-lucknow-news-c-13-lko1070-1971731-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महासप्तमी पर जन भवन में 5100 कन्याओं का पूजन, राज्यपाल ने कराया भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महासप्तमी पर जन भवन में 5100 कन्याओं का पूजन, राज्यपाल ने कराया भोज
विज्ञापन
लखनऊ। महासप्तमी पर शनिवार को जन भवन में 5100 कन्याओं का पूजन किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कन्याओं को भोजन कराया और चुनरी व दक्षिणा भेंट की। प्रेरणा संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मां दुर्गा पर आधारित नृत्य-नाट्य और भजन प्रस्तुत किए। आदर्श माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनुष्य तू बड़ा महान है गीत सुनाया।
राज्यपाल ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक और खेल गतिविधियां भी जरूरी हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर अवसर, पोषण और सकारात्मक माहौल देना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अच्छे संस्कार और देश के प्रति कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का सुझाव दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कन्या पूजन को नारी शक्ति के सम्मान और भारतीय संस्कृति के आदर्शों का प्रतीक बताया। बाद में राज्यपाल ने विद्यालय में विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन भी परोसा।