{"_id":"90dfb27f23c0f739cbbec2bb28abdaa7","slug":"npr-camp-from-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करें, एपीआर शिविर 13 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी करें, एपीआर शिविर 13 से
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Jan 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
एनपीआर में नाम दर्ज के लिए जोन-एक के गोलागंज व राजाराम मोहन राय वार्ड और जोन तीन के जयशंकर प्रसाद और अलीगंज वार्ड में अगले सप्ताह शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
शिविर के लिए स्थान चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। जोन-3 में एनपीआर शिविर 13 जनवरी से शुरू किया जाएगा।
इस जोन में एनपीआर के लिए 13 को कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने के बाद शिविर शुरू किए जाएंगे। जोन-1 के राजा राम मोहन राय और गोलागंज वार्ड में एनपीआर शिविर 16 जनवरी से लगेंगे।
विज्ञापन
शिविर के लिए जो स्थान प्रस्तावित किए जा रहे हैं उनमें गन्ना संस्थान, बटलर पैलेस, रेडहिल स्कूल, बसंत विहार स्कूल और प्रमोदिनी स्कूल प्रमुख है।
जोन के कर निर्धारण अधिकारी ब्रज कुमार ने बताया कि सबसे पहले शिविर जयशंकर प्रसाद वार्ड में और उसके बाद अलीगंज वार्ड में लगाया जाएगा।