फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now you don't need to carry vehicle paper with you all the time, rto is providing this facility

अब वाहन के कागजात साथ रखने की जरूरत नहीं, आरटीओ दे रहा डिजीलॉकर की सुविधा

Wed, 26 Jun 2019 05:39 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 26 Jun 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
now you don't need to carry vehicle paper with you all the time, rto is providing this facility
सांकेतिक तस्वीर

ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र और प्रदूषण सर्टिफिकेट तक अब साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है। इन्हें डिजीलॉकर मोबाइल एप में सुरक्षित रखा जा सकेगा और चेकिंग के दौरान दिखाया जा सकेगा। 

विज्ञापन


आरटीओ व ट्रैफिक पुलिस चेकिंग दल एम परिवहन एप के जरिए डिजीलॉकर में रखे कागजात की जांच ऑनलाइन करेंगे। कागजात पूरे नहीं होने पर ऑनलाइन ही चालान किया जाएगा। परिवहन विभाग ने डिजीलॉकर एप में कागजात रखने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


दरअसल, वाहन से जुड़े कागजात साथ में लेकर चलने पर चेकिंग के दौरान इन्हें जब्त कर लिया जाता था। इसकी शिकायत के बाद परिवहन निगम ने डिजीलॉकर एप में कागजात रखने की अनुमति दी है। इसके लिए वाहन मालिक को अपने मोबाइल पर गूगल प्ले से डिजीलॉकर एप डाउनलोड करना होगा। वहां यूनिक आईडी नंबर फीड कर कागजात का ब्योरा सुरक्षित रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को निर्देशित किया था। इसके बाद सड़क सुरक्षा सेल ने प्रदेशभर में आरटीओ, पुलिस व यातायात विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं।  


अब जांच के दौरान वाहनों के कागजात ऑनलाइन चेक किए जाएंगे। वाहन मालिक डिजीलॉकर एप पर अपने कागजात का ब्योरा रख सकेंगे। चेकिंग अधिकारी एम परिवहन एप डाउनलोड कर डीएल समेत वाहनों के तमाम कागजात की जांच ऑनलाइन करेंगे।
- गंगाफल, अपर परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा), परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed