फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now you can get Ayushman card made from the ration dealer also

Lucknow News: अब कोटेदार से भी बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

Sat, 07 Feb 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Now you can get Ayushman card made from the ration dealer also
लखनऊ। जिले में आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और सरल किया गया है। अब कोटेदार भी ये कार्ड बनाएंगे। उन्हें प्रति कार्ड पांच रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। कोटेदारों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सीएमओ कार्यालय की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके आईडी और पासवर्ड भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने में एएनएम, आशा बहू और पंचायत सहायकों के साथ अब कोटेदार भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इन्हें आईडी जारी करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से सभी कोटेदारों का विवरण उपलब्ध कराया जा चुका है।
विज्ञापन


नए प्रावधान के तहत राशन कार्ड में छह यूनिट या उससे अधिक यूनिट वाले परिवारों तथा 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इससे पात्र लाभार्थियों को अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए अब अन्य केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडी और पासवर्ड जारी होते ही कोटेदार क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाना शुरू कर सकेंगे। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. विनय मिश्रा ने बताया कि नए पात्र लाभार्थियों तथा जिनका कार्ड नहीं बन सका है, उनकी सूची कोटेदारों को उपलब्ध कराई जा रही है। कोटेदारों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed