फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now you can deposit electricity bill in advance

एडवांस जमा करें बिजली बिल, पाए खूब ब्याज!

Fri, 19 Jun 2015 05:24 PM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
now you can deposit electricity bill in advance

यूपी में बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है लेकिन इसके साथ ही कुछ नए बदलाव भी हो रहे हैं। नए टैरिफ में विद्युत नियामक आयोग ने एडवांस बिल जमा करने की भी योजना लॉन्च की है। इसके तहत बिल के समायोजन के बाद बचे पैसे पर ब्याज दिया जाएगा।

विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर आपने यदि 20 हजार रुपये जमा किए हैं और आपका बिल तीन हजार रुपये ही आया है तो बचे हुए 17 हजार रुपये पर आपको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रावधानों के अनुसार 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 4000 रुपये तक के ट्रांजेक्शन पर नेट बैंकिंग का लगने वाला चार्ज अब नहीं लगेगा। इसकी भरपाई पावर कार्पोरेशन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे निकलवाने के दूसरे रास्ते भी

now you can deposit electricity bill in advance

बिजली की कमी से बेहाल रहने वाले इलाकों के उपभोक्ताओं की जेब से पैसे निकालने का विद्युत नियामक आयोग ने एक दूसरा रास्ता भी निकाल लिया है। टैरिफ में शिड्यूल से ज्यादा बिजली दिए जाने पर वहां के उपभोक्ताओं से दो फीसदी बिजली दर बढ़ाने का प्रावधान किया गया है।

यानी किसी जिले में आठ घंटे सप्लाई का शिड्यूल है और वहां पर 14 घंटे बिजली दी जाने लग जाती है तो बिजली कंपनियां वहां के उपभोक्ताओं से दो प्रतिशत अधिक बिजली का रेट ले सकेंगे।

टाइम ऑफ डे के तहत रात 10 से सुबह छह बजे तक प्रोडक्शन करने वाले उद्योगों को बिजली के बिल में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अब तक यह छूट 7.5 प्रतिशत ही थी। हालांकि उद्योगों को यह छूट तभी मिलेगी जब वे पीक ऑवर के समय अपने लोड का मात्र 15 फीसदी बेस लोड का इस्तेमाल करेंगे।

पीक ऑवर में ज्यादा बिल

now you can deposit electricity bill in advance

पीक ऑवर में बिजली इस्तेमाल करने पर बिल भुगतान का रेट अलग होगा। पीक ऑवर शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक बिजली का इस्तेमाल करने वाले उद्योगों को 15 फीसदी अधिक बिल देना होगा।

बकाया बिजली के बिलों के लिए 2015-16 के टैरिफ में एकमुश्त समाधान योजना खत्म कर दी गई है। नियामक आयोग के चेयरमैन देश दीपक वर्मा का कहना है कि इससे बिल समय से जमा न करने वाले फायदे में रहते थे।

समय पर बिजली का बिल देने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल में छूट मिलती रहेगी। यह छूट कुल बिजली के बिल का 0.25 प्रतिशत है। इस छूट का प्रावधान वर्ष 2014-15 के टैरिफ में एक साल के लिए किया गया था। वहीं सोलर वॉटर हीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली के बिल में 100 रुपये की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed