फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now up bjp focus on dalit vote bank

दलितों को इस तरह अपने पाले में लाएगी बीजेपी

Fri, 06 Feb 2015 09:56 PM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
now up bjp focus on dalit vote bank

सूबे में सत्ता पाने का सपना देख रही भाजपा हर उस दांव को आजमाने व फॉर्मूले पर काम करने में जुटी है जिससे इस सपने को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसीलिए पार्टी नेतृत्व ने सदस्यता अभियान में दलितों के एजेंडे पर खास फोकस करने का फैसला किया है। इसके लिए पूरे प्रदेश से 600 प्रमुख कार्यकर्ता छांटे गए हैं।

विज्ञापन


इनको दलित बहुल इलाकों में भेजकर वहां के निवासियों में भाजपा की पकड़ व पहुंच मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी। विशेष अभियान में जुटाए जा रहे इन कार्यकर्ताओं को दलित समाज में अलग-अलग श्रेणियों को ध्यान में रखकर सदस्यता अभियान चलाने का मंत्र दिया गया है। एक तो वे युवक हैं जो भले ही बहुत पढ़े-लिखे न हों लेकिन अपने समाज में अपेक्षाकृत जागरूक समझे जाते हों।
विज्ञापन


इसके अलावा वे युवक हैं जो बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। तीसरी श्रेणी में उन युवकों को रखा गया है जो बाहर रहकर कामधाम करते हैं। इन युवकों के समूह बनाकर इनके माध्यम से दलितों के बीच भाजपा को मजबूत बनाने की कोशिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता बताएंगे अपनी योजना

now up bjp focus on dalit vote bank

जानकारी के मुताबिक, इन युवकों के जरिये पार्टी दलित वर्गों के लिए चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी प्रचार-प्रसार करेगी। साथ ही इसका लाभ दिलवाने में मदद करेगी जिससे ये लोग अपने-अपने समाज के बीच बता सकें कि भाजपा ही वास्तव में दलितों के लिए सोचने व कुछ करने वाली पार्टी है।

अन्य पार्टियों का दलितों के उत्थान का नारा सिर्फ दिखावा है। इन सदस्यों को पूरी तरह ट्रेंड करने के लिए भविष्य में शिविर लगाने की योजना भी बनाई गई है।

600 लोगों की इस ब्रिगेड में प्रत्येक को 10 दिन में एक-एक हजार विशेष सदस्य बनाने का काम सौंपा गया है। रणनीतिकारों का मानना है कि इस फॉर्मूले पर 10 दिन में भाजपा लगभग छह लाख लोगों तक पहुंच जाएगी।

अगर इनमें आधे लोग भी सक्रिय रहे तो भाजपा दलितों के बीच काफी हद तक अपनी पैठ बनाने में सफल रहेगी। प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक कहते हैं कि सदस्यता अभियान के जरिये भाजपा को सर्वग्राही व सर्वस्पर्शी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हमारा मुख्य ध्यान इस बात पर है कि जहां हमारी पहुंच कम है वहां तक पहुंचा जाए। इसी सिलसिले में काम चल रहा है। 600 लोगों की ब्रिगेड को सौंपा गया सदस्य बनाने का कामदलितों के बीच भाजपा को मजबूत बनाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed