फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now train won't stop cause outer will now be of four lane railway board approves

अब नहीं रुकेंगी ट्रेनें, आउटर तक बनेगा फोरलेन, रेलवे बोर्ड की मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

Sat, 29 Jun 2019 06:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 29 Jun 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
now train won't stop cause outer will now be of four lane railway board approves
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का चारबाग स्टेशन के वाराणसी की ओर दिलकुशा आउटर है। ऐसे ही कानपुर एंड की तरफ आलमनगर आउटर पर ट्रेनों को रुकना पड़ता है। दिलकुशा व आलमनगर तक जाने के लिए डबल लाइन है, लेकिन ट्रेनों का भार इतना अधिक है कि ये लाइनें भी व्यस्त ही रहती हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में कानपुर व वाराणसी की ओर से लखनऊ आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्मों पर जगह नहीं मिल पाती और उन्हें आउटर पर रोकना पड़ता है। इससे एक ओर जहां यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है, वहीं ट्रेनों को आउटर पर खड़ा करने से पीछे से आने वाली गाड़ियों को रास्ते में ही रोकना पड़ता है और वे लेटलतीफी की शिकार हो जाती हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में रेलवे बोर्ड की ओर से इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आउटर तक फोरलेन बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए रेलवे बजट में पिछले वर्षों में पैसा भी दिया गया। इस बीच 18 सौ करोड़ रुपये से चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन का खाका तैयार कर लिया गया। हालांकि, अब बोर्ड की ओर से आउटर तक दो और नई लाइनों को बनाने की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

गर्मियों में जब ट्रेनों को आउटर पर खड़ा कर दिया जाता है तो यात्री पसीने से तरबतर हो जाते हैं। ऐसे में अब हजारों यात्रियों को सुकून मिलेगा।

पहले रिपोर्ट बनाकर भेजनी होगी
चारबाग से दिलकुशा व चारबाग से आलमनगर के बीच दो नई लाइनों को बनाने का काम आसान नहीं होगा। लिहाजा उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से पहले इसके लिए फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करनी होगी। इस रिपोर्ट को फॉरवर्ड करने के बाद ही रेलवे लाइनों पर काम शुरू करवाया जा सकेगा। रिपोर्ट पर आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed