फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now there will not be network problem in Government Department

यूपी स्वान 2.0 परियोजना से सरकारी विभागों में मिलेगी हाईस्पीड नेटवर्क सेवा

Sat, 29 Jun 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Now there will not be network problem in Government Department
29जीडीएपी9-गोंडा में यूपी स्वान परियोजना की नेटवर्किंग चेक करते ई डिस्ट्रिक मैनेजर - फोटो : GONDA
गोंडा। अब सरकारी विभागों में नेटवर्क न होने या धीमा चलने की समस्या से निजात मिलेगा। अब सभी सरकारी विभागों को यूपी स्वान 2.0 परियोजना से हाईस्पीड नेटवर्क सेवा मिलेगी। भारत सरकार ने डिजिटल इण्डिया के प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए टेलीकॉम कम्पनी यूपी डेस्को से टाईअप किया है। यूपीडेस्को इस काम को भारती एयरटेल लिमिटेड से पूरी कराएगा। नई नेटवर्किंग व्यवस्था से कलेक्टे्रट,तहसील व ब्लाकों का कार्य हाईटेक हो जाएगा।
विज्ञापन

अब मुख्य रूप से कलेक्ट्रेट, तहसील व ब्लॉकों में कार्य पेपरलेस होंगे। सभी कार्य अब ऑनलाइन होंगे। क लेक्टे्रट,तहसील व ब्लॉकों में जनता की ओर से किये गये आवेदन पर आय, जाति, निवास व जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य प्रपत्र सीधे ऑनलाइन दिये जाने की व्यवस्था है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लोगों को कभी नेटवर्क न होने से संबंधित अधिकारियों की ओर से ऑन लाइन रिपोर्ट न लगा पाने तो कभी नेटवर्किंग की समस्या से कर्मचारियों की ओर से संबन्धित प्रपत्रों को न निकाल पाने या फिर संबंधित पटल पर उसे न भेज पाने की समस्या होती थी। इससे आवेदन करने वाले धारक को बेवजह प्रपत्रों के प्रोग्रेस व उसे पाने के लिए भाग दौड़ करनी पड़ती थी। शासन ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए शासन ने यूपी स्वान 2.0 परियोजना शुरू की है। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव एमबी सिंह ने इस मामले में जिलाधिकारी से सभी कार्यालय के नोडल अधिकारी नामित कर उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए रिपोर्ट मांगी है। वहीं इस क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट, तहसील व ब्लॉकों के कार्यालय प्रमुखों को नोडल अधिकारी नामित कर दिया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय को यूपी स्वान-2.0 परियोजना के तहत अपग्रेड किया जा चुका है। ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में हाईस्पीड नेटवर्क की व्यवस्था हो गई है। जल्द ही इसका विस्तार किया जाएगा। जिसका फायदा न सिर्फ डिस्ट्रिक्ट गवर्नेंस बल्कि जिले के लोगों को भी होगा।
विज्ञापन

अलग-अलग विभाग के नोडल अधिकारी नामित
* कार्यालय कलेक्ट्रेट - अपर जिलाधिकारी गोंडा।
* सभी तहसील कार्यालय - सभी उप जिलाधिकारी।
* सभी ब्लॉक कार्यालय - सभी खण्ड विकास अधिकारी
नहीं होगी नेटवर्किंग कीसमस्या
अब सभी शासकीय कार्य ऑनलाइन डिजिटाइज्ड किया जा रहा है। इसमें तेजी लाने के के प्रयास किये जा रहे हैं। नेटवर्किंग की समस्या से शासकीय कार्य में दिक्क्त हो रही थी। भारत सरकार ने इसके लिए नयी पहल शुरू की है। भारत सरकार ने तेज नेटवर्किंग के लिए स्वान पॉप्स योजना शुरू की है इसके लिए शासन ने टेलीकॉम कंपनी यूपीडेस्को से टाईअप किया है। यूपीडेस्को यह कार्य भारती एयरटेल लिमिटेड कराने जा रही है कलेक्ट्रेट,तहसील व सभी ब्लॉक पर टॉवर व नेटवर्किंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे सरकारी विभागों में शासकीय कार्य तेज गति से हो सकेंगे। -अमित गुप्ता, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कलेक्ट्रेेट गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed