{"_id":"6084a1e18ebc3e8d35341d33","slug":"now-the-supply-of-oxygen-will-be-done-by-airplane-in-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : शहरों में अब हवाई जहाज से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, सीएम की बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : शहरों में अब हवाई जहाज से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, सीएम की बैठक में फैसला
Sun, 25 Apr 2021 04:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Apr 2021 04:25 AM IST
सार
- पश्चिम यूपी के लिए हिंडन से एयरलिफ्ट कराई जाएगी ऑक्सीजन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
राज्य सरकार अब शहरों में हवाई जहाज से ऑक्सीजन पहुंचाएगी जिससे ऑक्सीजन की कमी को जल्द पूरा किया जा सकेगा। शनिवार को टीम 11 की बैठक में यह फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम यूपी के लिए हिंडन से ऑक्सीजन एयरलिफ्ट कराने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की जान बचाना है। इसके लिए जो भी संभव प्रयास किए जा सकें, उनको पूरी इमानदारी के साथ किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लिक्विड ऑक्सीजन लाने के लिए हवाई जहाज से दो खाली टैंकर बोकारो भेजे जाएंगे। फिर ट्रेन से ये टैंकर लखनऊ लाए जाएंगे। वहीं, सरकार ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी चला रही है। बोकारो से ऑक्सीजन की पहली खेप लखनऊ पहुंच चुकी है। दूसरी खेप के लिए ट्रेन रवाना हो गई है।
विज्ञापन
लखनऊ व वाराणसी में 30 तक चालू होंगे डीआरडीओ के अस्पताल
कोरोना की जंग को जीतने के लिए राज्य सरकार के साथ डीआरडीओ की पहल 30 अप्रैल तक लोगों के सामने होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि लखनऊ और वाराणसी में डीआरडीओ की ओर से बनाए जा रहे दो कोविड अस्पताल 30 अप्रैल तक चालू हो जाएंगे। दोनों अस्पतालों का काफी काम पूरा हो चुका है। इन अस्पतालों से कोरोना संक्रमितों को अनुभवी चिकित्सकों का इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन