फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now the skill development mission will be given speed from the districts

लखनऊ : अब जिलों से दी जाएगी कौशल विकास मिशन को रफ्तार, पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

Sat, 09 Apr 2022 04:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजन परिहार, लखनऊ
राजन परिहार, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 04:25 AM IST
सार

इस प्लान को अगले 100 दिन में लागू करने की योजना है। मिशन ने चालू वित्तीय वर्ष में पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह लक्ष्य 3.5 लाख का था। 

विज्ञापन
Now the skill development mission will be given speed from the districts
Skill Development

विस्तार

प्रदेश में कौशल विकास मिशन को अब जिलों से रफ्तार दी जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का विकेंद्रीकरण किया जाएगा। योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार देने का प्लान तैयार कर उनका क्रियान्वयन जिले स्तर से होगा।

विज्ञापन


इस प्लान को अगले 100 दिन में लागू करने की योजना है। मिशन ने चालू वित्तीय वर्ष में पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। पिछले वित्तीय वर्ष में यह लक्ष्य 3.5 लाख का था। 
विज्ञापन


मिशन निदेशक आंद्रा वामसी का कहना है कि इससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। वहीं स्थानीय जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण देने वाली संस्थाएं भी जिले से जुड़ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में युवकों को हर काम के लिए लखनऊ स्थित राज्य कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लान के तहत जिलों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे। प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं के भुगतान का सत्यापन भी जिले से होगा, पर राज्य स्तर से उसका भुगतान किया जाएगा। 

कार्य न कर पाने वाली संस्थाएं हटेंगी
युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार दिलाने में फेल होने वाली संस्थाओं को मिशन से हटाया जाएगा। नए स्टार्टअप ट्रेनिंग पार्टनर जोड़े जाएंगे। वर्तमान में हर साल कम से कम दो हजार लोगों को प्रशिक्षित कर रोजगार सृजन कराने का जिम्मा प्रत्येक संस्थान पर है।


इस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं का लक्ष्य दोगुना किया जाएगा। वहीं 60 से 70 फीसदी तक लक्ष्य पूरा कर रहीं संस्थाओं का लक्ष्य भी बढ़ाया जाएगा, लेकिन खराब प्रदर्शन करने वालों को हटाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed