फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now the Municipal Corporation has entrusted the work of cleaning the main roads to Ramki

Lucknow News: रामकी को अब नगर निगम ने मुख्य मार्गों की सफाई का काम सौंपा

Thu, 03 Jul 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now the Municipal Corporation has entrusted the work of cleaning the main roads to Ramki
लखनऊ। विवादों के बीच करीब 15 महीने बाद हैदराबाद की कंपनी रामकी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) को नगर निगम ने बुधवार को शहर की 825 किमी मुख्य मार्गों की सफाई का काम सौंप दिया। इसके साथ ही इन मार्गों पर कार्यदायी संस्थाओं के जरिये लगे करीब एक हजार सफाई कर्मचारी भी हटा दिए गए हैं। यहां अब कंपनी मशीनों के जरिये सफाई कराएगी।
विज्ञापन

नगर निगम में 110 वार्ड हैं, जिनमें से 77 वार्डों में घरों से कूड़ा कलेक्शन और उसे शिवरी प्लांट तक पहुंचाने का काम निजी कंपनी रामकी बीते साल मार्च से कर रही है। हालांकि, कंपनी को टेंडर के तहत झाड़ू लगाने और नालियों की सफाई का काम भी कराना है, लेकिन पार्षदों के विरोध के चलते यह काम कंपनी को अभी तक नहीं दिया जा सका था, क्योंकि पार्षदों की मांग पर यह काम कार्यदायी संस्थाएं कर रही थीं।
विज्ञापन

बीते एक साल में कंपनी को झाड़ू लगाने का काम देने के लिए कई बार सदन से लेकर बाहर तक भारी हंगामा हुआ। इसके बाद अब कंपनी के काम में कटौती कर उसे सिर्फ मुख्य मार्गों की सफाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर में 8,000 किमी सड़कों की सफाई की थी बात
कंपनी चयन को लेकर नगर निगम ने जब टेंडर किया था तब यह कहा गया था कि कंपनी 8,000 किमी सड़कों की सफाई करेगी, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाया। काम शुरू करने से पहले कंपनी ने सर्वे भी कराया तो सड़कों की सफाई का काम बढ़कर 13,500 किमी पहुंच गया। इस पर पार्षदों ने भारी विरोध किया, जिस पर समिति गठित की गई और अब सर्वे और समिति की सहमति के बाद रामकी को 825 किमी उन सड़कों की सफाई का काम दिया गया है, जो शहर के मुख्य मार्ग हैं।

किस जोन में कितने किमी होगी मशीन से सफाई
जोन एक-158 किमी
जोन तीन-186 किमी
जोन चार-218 किमी
जोन छह-125 किमी
जोन सात-138 किमी
I
I
Iरामकी कंपनी के पास पांच जोन में आने वाले 77 वार्डों का काम है, जिसमें मुख्य मार्गों की सफाई कंपनी करेगी। कुछ मुख्य मार्ग एक लेन हैं तो कई जगह डिवाइडर रोड है। इस तरह कुल मिलाकर 825 किमी सड़कों की सफाई का काम निजी कंपनी करेगी। I
I- संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता, नगर निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed