फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now the green corridor from Samtamulk to Nishatganj will be able to start from 25th.

Lucknow News: अब 25 से शुरू हो पाएगा समतामूलक से निशातगंज तक ग्रीन कॉरिडोर

Tue, 16 Dec 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Now the green corridor from Samtamulk to Nishatganj will be able to start from 25th.
ग्रीन काॅरिडोर पर चल रहा अंतिम चरण का कार्य।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। गोमती नगर के समतामूलक चौक से निशातगंज तक ग्रीन कॉरिडोर रूट पर एलडीए ने 15 दिसंबर से आवागमन शुरू करने दावा किया था। दावे से इतर इस रूट पर अभी कुछ काम अधूरा है जिससे यह तय समय से शुरू नहीं हो पाया। अब इस रूट पर अब 25 दिसंबर तक आवागमन शुरू होने की उम्मीद है, क्योंकि इन दिनों एलडीए के अफसर राष्ट्र प्रेरणा स्थल के 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री के हाथों होने वाले लोकार्पण की तैयारी में व्यस्त हैं।
विज्ञापन



गोमती नदी के किनारे बने 28 किमी लंबे ग्रीन कॉरिडोर के दूसरा फेज में समतामूलक से निशातगंज तक फ्लाईओवर का काम तो पूरा हो गया, मगर उसको निशातगंज मेन रोड से जोड़ने का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने यहां का दौरा किया तो पाया कि फ्लाईओवर और सड़क को जोड़ने वाले हिस्से का काम अभी चल रहा है। कॉरिडोर को मेन रोड से जोड़ तो दिया गया है, मगर उस पर सड़क बनाने का काम और जोड़ वाले हिस्से के नीचे मजबूती को लेकर काम जारी है। इस रूट को हनुमान सेतु की ओर जोड़ने के लिए चौराहे की रि-डिजाइनिंग का काम भी अभी नहीं हो पाया है। ऐसे में एलडीए के दावे के अनुसार कॉरिडोर का यह हिस्सा सोमवार से नहीं शुरू हो पाया। अभी जो काम की स्थिति है और अफसरों की राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण को लेकर जो व्यस्तता है उससे अब यह 25 दिसंबर तक ही शुरू हो पाएगा। इसी तरह निशातगंज से हनुमान सेतु तक बंधा रोड पर चल रहा काम भी अभी अधूरा है। वहां पर सड़क बनाने का काम अभी शेष है। इसका काम भी इस महीने तक पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन


----
ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज का काम पूरा है, बस कुछ फिनिशिंग हो रही है। 25 दिसंबर तक समतामूलक चौराहे से निशातगंज तक ग्रीन कॉरिडोर आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रथमेश कुमार,
वीसी एलडीए

ग्रीन काॅरिडोर पर चल रहा अंतिम चरण का कार्य। 

ग्रीन काॅरिडोर पर चल रहा अंतिम चरण का कार्य। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed