फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now temporary electricity connection will be available online only

अस्थाई बिजली कनेक्शन की आड़ में कमाई का खेल खत्म

Mon, 20 Sep 2021 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Now temporary electricity connection will be available online only
अब ऑनलाइन ही मिलेंगे अस्थाई बिजली कनेक्शन। - फोटो : ??? ?????
भवन निर्माण के लिए ऑफलाइन मिलने वाला अस्थाई बिजली कनेक्शन अब सिर्फ ऑनलाइन मिलेगा। 17 सितंबर से अस्थाई कनेक्शन के ऑॅफलाइन आवेदन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इसके लिए दो पोर्टल निर्धारित किए गए है।
विज्ञापन

20 किलोवाट तक अस्थाई कनेक्शन का आवेदन झटपट पोर्टल एवं 20 किलोवाट से अधिक के अस्थाई कनेक्शन के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
अधिशासी अभियंताओं को इस कनेक्शन की प्रोसेसिंग फीस, कनेक्शन शुल्क, मीटर चार्ज, लाइन चार्ज व सिक्योरिटी को ऑनलाइन जमा करानी पड़ेगी। इस सिलसिले में यूपी पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

निदेशक (वाणिज्य) प्रदीप कक्कड़ कहते हैं कि अब उपभोक्ता जितनी अवधि के लिए अस्थाई कनेक्शन लेगा उतने दिन ही बिजली उपभोग कर सकेगा। वैधता खत्म होते ही कनेक्शन काट दिया जाएगा या फिर अवधि को बढ़वाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस एनर्जी चार्ज नहीं
अस्थाई बिजली कनेक्शन की नई व्यवस्था में अब उपभोक्ताओं को एडवांस एनर्जी चार्ज (यानी तीन माह के लिए कनेक्शन लिया तो उसमें जलने वाली बिजली का असेसमेंट करके उसकी राशि) को जमा नहीं कराया जाएगा। यह चार्ज ऑनलाइन बिलिंग के जरिये वसूला जाएगा। अभी पूरी अवधि का अस्थाई एनर्जी चार्ज वसूल किया जाता है।
डबल असेसमेंट के गोरखधंधे पर अंकुश
अस्थाई कनेक्शन का बिल बनाने के दौरान कुछ एक्सईएन व बाबू के द्वारा मलाई काटने का खेल भी खत्म हो गया है। यानी अब वैधता खत्म होने के बाद उपभोक्ता अस्थाई कनेक्शन से बिजली का उपभोग नहीं कर पाएगा और न ही वैधता के बाद बिजली जलाने का डबल रेट से बिल का असेसमेंट होगा। अब तक इस अवधि का डबल असेसमेंट करके फिर लेनदेन के बाद सिंगल असेसमेंट कर प्रकरण का पटाक्षेप कर दिया जा रहा था।
घर पहुंचाना होगा बिल
लेसा के ट्रांस व गोमती जोन के अधिशासी अभियंताओं को अब अस्थाई बिजली कनेक्शन का प्रति माह ऑनलाइन बिल जनरेट करके रीडर के जरिये उपभोक्ता के घर पहुंचाना होगा। साथ ही उपभोक्ता से बिल की रकम भी ऑनलाइन जमा करानी होगी। यानी एक्सईएन को प्रति माह मीटर रीडिंग करानी पड़ेगी।

अस्थाई बिजली कनेक्शन भी अब स्थाई कनेक्शन की तर्ज पर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को कार्यालय व उपकेंद्र के चक्कर नहीं लगाने होंगे। और, उनको तय समय में कनेक्शन मिलेगी, जिससे सहूलियत होगी।
- सूर्यपाल गंगवार, प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed