{"_id":"e5fdaf9a35d7b8efb15190b98153460b","slug":"now-smart-card-for-transport","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट कार्ड से करें रोडवेज बसों में यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट कार्ड से करें रोडवेज बसों में यात्रा
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Feb 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवहन निगम की स्मार्ट कार्ड योजना का शुभारंभ करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लोग इस कार्ड से बस में सफर करने के साथ ही बाजार से खरीदारी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
गुरुवार को परिवहन निगम मुख्यालय में निगम के प्रबंध निदेशक एवं आईसीआईसीआई बैंक के बीच इस बारे में अनुबंध हो गया है।
स्मार्ट कार्ड में इस बैंक की चिप लगी होगी। मासिक पास वाले यानी एमएसटी धारक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री से इस योजना का उद्घाटन कराने के लिए निगम की तरफ से प्रमुख सचिव (परिवहन) बीएस भुल्लर को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। प्रमुख सचिव शुभारंभ की तारीख तय कराएंगे।
विज्ञापन