फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now six days vaccination in lucknow

राजधानी के बड़े अस्पतालों में हफ्ते में छह दिन लगेगी वैक्सीन, शहरी-ग्रामीण सीएचसी पर हफ्ते में तीन दिन होगा वैक्सीनेशन

Tue, 09 Mar 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Now six days vaccination in lucknow
राजधानी में टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग बड़े अस्पतालों में अब हफ्ते में छह दिन वैक्सीनेशन कराएगा। जबकि शहरी और ग्रामीण सीएचसी पर हफ्ते में तीन दिन टीका लगाया जाएगा। नई व्यवस्था मंगलवार से ही लागू हो जाएगी। सिर्फ रविवार के दिन टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन

केजीएमयू, लोहिया संस्थान, बलरामपुर, सिविल, डफरिन समेत अन्य बड़े अस्पतालों में हफ्ते में छह दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को वैक्सीन लगेगी। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के दोबारा बढ़नेे के बाद बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। अभी 45 से ऊपर के बीमार व बुजुर्गों का टीकाकरण हो रहा है, मगर लोगों का उत्साह देकर स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन और तेज करने का फैसला लिया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि इसके साथ ही सामान्य टीकाकरण पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed