{"_id":"69504ee693baa51b720a812a","slug":"now-short-term-courses-will-also-be-started-in-government-iti-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1534954-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजकीय आईटीआई में अब अल्पकालीन कोर्स भी होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजकीय आईटीआई में अब अल्पकालीन कोर्स भी होंगे शुरू
Sun, 28 Dec 2025 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में अब अल्पकालीन कोर्स भी होंगे शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजकीय आईटीआई में नियमित के साथ अब अल्पकालीन कोर्स शुरू होंगे। कौशल विकास विभाग के सहयोग से शुरू किए जा रहे इन कोर्स में विद्यार्थियों को कंपनी की मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के साथ स्नातक तक के विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा।
अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि कौशल विकास विभाग की मदद से संस्थान में नए सत्र से प्लंबर और आईटी विषय में अल्पकालीन पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। ये दोनों पाठ्यक्रम कंपनी के मानक और आधुनिक तकनीक आधारित होगी। जिसमें प्रशिक्षण लेने के बाद विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा। दोनों नए पाठ्यक्रमोंं के संचालन पर विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।
प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) के सहयोग से परिसर में 11 आधुनिक कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव है। इनमें करीब पांच पाठ्यक्रमों में पढ़ाई भी शुरू हो गई है। भविष्य में अन्य पाठ्यक्रम को शुरू किया जाएगा। आईटीआई विद्यार्थियों को कंपनी के मानक पर प्रशिक्षण मिले इसके लिए टीटीएल में ट्रेनिंग का अवसर दिया जाएगा।