फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now sanskrit shiksha parishad is online

संस्कृत शिक्षा परिषद ने पहना यूपी बोर्ड का चोला

Sat, 13 Jul 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now sanskrit shiksha parishad is online
अब ऑनलाइन होंगे संस्कृत शिक्षा परिषद के सभी काम
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तर्ज पर परीक्षा प्रणाली से लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तक होगी ऑनलाइन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद भी यूपी बोर्ड की तर्ज पर अपनी कार्यप्रणाली को ऑनलाइन करने जा रहा है। छात्रों के पंजीकरण, बोर्ड परीक्षा फॉर्म, परीक्षा की सारिणी, परीक्षा परिणाम अब सबकुछ ऑनलाइन होगा। बोर्ड की तरफ से जो भी दिशा-निर्देश होंगे वह ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे।
गत वर्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के गठन के बाद इस साल परिषद ने अपनी वेबसाइट भी लॉन्च कर दी। वर्तमान सत्र से संस्कृत शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की तरह पूरी तरह से ऑनलाइन होने जा रहा है। परिषद के सचिव दीप चंद्र ने बताया कि हाल ही में हुई कार्यकारिणी की बैठक में ऑनलाइन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। माध्यमिक शिक्षा संस्कृत परिषद कक्षा आठ से 12 तक के छात्रों की बोर्ड परीक्षा कराता है। अब तक स्कूलों को छात्रों के पंजीकरण और परीक्षा फॉर्म ऑफलाइन भरवाए जाते थे। अब स्कूलों को यूजर आईडी पासवर्ड दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया ऑनलाइन होने से अब छात्रों को पहले पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

इसके बिना कोई परीक्षा नहीं दे सकेगा। पहले पंजीकरण में खेल होता था। अंत समय में पंजीकरण दिखाकर छात्रों को परीक्षा दिलवा दी जाती थी। सचिव ने बताया कि परिषद जुलाई माह से ही अपनी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सीधे नहीं बैठ पाएंगे बोर्ड परीक्षा
अब तक संस्कृत बोर्ड परीक्षा में खूब खेल होते थे। छात्रों का पंजीकरण झट से दिखाकर उन्हें बोर्ड परीक्षा में बैठा दिया जाता था। लेकिन अब इस फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी। वही छात्र परीक्षा दे सकेंगे जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराया होगा। जिस स्कूल में दाखिला लिया होगा वहीं के प्रधानाचार्य अपने यूजर आईडी से छात्र का पंजीकरण ऑनलाइन करेंगे। प्रदेश में कुल 1106 संस्कृत स्कूल हैं, जिनमें से दो राजकीय, 971 अनुदानित और 133 निजी संस्कृत स्कूल हैं। इन स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के करीब 90 हजार छात्र संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed