फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now Roadways employee will get 20 lakh Gratuity

यूपी: अब रोडवेज कर्मचारी 20 लाख रुपये पाएंगे ग्रेच्युटी

Wed, 12 Feb 2020 08:38 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 12 Feb 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Now Roadways employee will get 20 lakh Gratuity
यूपी बस - फोटो : अमर उजाला

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने अपने कर्मचारियों की ग्रेच्युटी को दो गुना कर दिया है। यानी सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों को अब 10 लाख की जगह 20 लाख रुपये ग्रेच्युटी मिलेगी। परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में बुधवार को इस प्रस्ताव मुहर लग गई। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई। 

विज्ञापन


प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सेना के सेवानिवृत्त चालकों को लखनऊ, गाजियाबाद, गोरखपुर एवं आगरा क्षेत्रों में जनरथ बसों को चलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इन क्षेत्रों की पांच-पांच जनरथ बसों पर दो चालक प्रति बस के आधार पर तीन महीने के लिए संविदा पायलट के रूप में तैनाती जाएगी। बैठक की अध्यक्षता निगम के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की। 
विज्ञापन


कानपुर मेट्रो को दी जमीन
निदेशक मंडल ने केंद्रीय कार्यशाला परिवहन निगम रावतपुर कानपुर की भूमि पर कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कार्य के लिए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को निगम भूमि का उपयोग करने अनुमति दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी प्रस्ताव हुए मंजूर 
एटा के अलीगंज में 105.226 लाख रुपये से बनेगा बस अड्डा 
मथुरा के नौझील कस्बे के बस अड्डे का 112.82 लाख से जीर्णोद्धार 
प्रयागराज के कोरांव बस अड्डे का 48 लाख से पुनर्निर्माण 
प्रतापगढ़ के कुंडा में 39 लाख रुपये से बस अड्डे का सुधार कार्य 
बस अड्डे पर पान व सिगरेट एवं पीसीओ स्टाल व्यवस्था होगी खत्म 
अब स्टालों का ऑनलाइन होगा आवंटन, नियमावली-2009 अनुमोदित
निगम के अनुबंधित फूड प्लाजा 80 किमी. की जगह 50 किमी. पर होंगे 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed