{"_id":"5e6c6f588ebc3ea4b35a8496","slug":"now-railway-will-sanitize-blankets-daily","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट : एसी बोगियों में नहीं मिलेंगे कंबल, पर्दे हटाने के भी निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट : एसी बोगियों में नहीं मिलेंगे कंबल, पर्दे हटाने के भी निर्देश
Sat, 14 Mar 2020 11:14 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एनईआर प्रशासन ने रेंज की सभी ट्रेनों की एसी बोगियों से पर्दे और कंबल हटाने के निर्देश दिए हैं। सभी लांड्री को निर्देश दिया गया कि अग्रिम आदेश तक एसी बोगियों में कंबल न भेजें। इसके अलावा वाशिंग पिट प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि एसी टू बोगियों से भी पर्दे हटा दिए जाएं। रेलवे ने एहतियात के तौर पर वेटिंग हॉल, फुट ओवर ब्रिज रेलिंग, बेंच और लिफ्ट के बटन को भी सेनेटाइज कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सीनियर सीडीओ की पहल एसी कोच में भेजे जाने वाले बेडरोल में नेफ्था बॉल डाला जा रहा है। बताया जाता है कि इससे बेड रोल सुरक्षित रहेंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर लगे रेलिंग, हैंडिल और वॉश बेसिन की सफाई करते हुए सेनेटाइज किया जा रहा है। खासकर ऐसे स्थानों पर सेनेटाइजेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जहां पर यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सफाई बढ़ा दी गई है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। एसी कोच में कंबल दिए जाने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। वहीं इन कोचों से पर्दे हटाने का भी निर्देश दिया गया है।
- पंकज सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
- पंकज सिंह, सीपीआरओ, एनईआर