फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now qrt for containment zone

कंटेनमेंट जोन की निगरानी को गठित होंगी क्विक रिस्पॉन्स टीमें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
now qrt for containment zone
लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बाद भी हॉटस्पॉट चिन्हित इलाकों में बरती जा रही ढिलाई पर जिलाधिकारी ने सख्ती करते हुए निगरानी के लिए थाना स्तर पर क्विक रिस्पॉन्स टीमें गठित करने का निर्देश दिया है। साथ ही जोनवार स्तर पर गठित टीमों के जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है। डीएम ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अफसरों को चेताया कि कंटेनमेंट जोन में लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर सीधे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने उजागर की थीं खामियां अमर उजाला में कंटेनमेंट जोन में लापरवाही की खबरें छपने के बाद सोमवार को डीएम अभिषेक प्रकाश ने पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तलब किया। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभाग के बड़े अफसरों को कंटेनमेंट जोन में तैनात अधीनस्थ अधिकारी रोजाना रिपोर्ट देनी होगी। कंटेनमेंट जोन में थाना स्तर पर बनने वाले क्यूआरटी टीम में जिला प्रशासन से एक मजिस्ट्रेट, पुलिस से एक समकक्ष अधिकारी, नगर निगम अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग से एक डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। यह टीम कोविड-19 दिशा निर्देशों के तहत कंटेनमेंट जोन के चारों ओर बैरिकेडिंग लगाने से लेकर विसंक्रमण कार्य और लोगों के नमूने लेने की जिम्मेदारी निभाएगी। साथ ही पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी जिम्मेदार अफसर डेली कंटेनमेंट जोन की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed