{"_id":"603d33e98ebc3eda731b922f","slug":"now-pwd-will-construct-gandhi-setu-road-lucknow-news-lko5674322124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीडब्ल्यूडी बनाएगा गांधी सेतु की सड़क, एलडीए करेगा हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पीडब्ल्यूडी बनाएगा गांधी सेतु की सड़क, एलडीए करेगा हैंडओवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी सेतु की सड़क बनाने के लिए अब पीडब्ल्यूडी ने सहमति दे दी है। एलडीए अपने बोर्ड की अनुमति लेकर सड़क पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर करेगा।
वहीं, पीडब्ल्यूडी ने भी विभाग को पत्र भेजकर इसकी अनुमति मांग ली है। प्रक्रिया समय से पूरी हुई तो पीडब्ल्यूडी इसी महीने के अंत तक सड़क भी बना देगा।
एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने बताया कि गांधी सेतु की सड़क बनाने का विवाद पीडब्ल्यूडी और एलडीए के बीच था।
इसे हैंडओवर करने में भी कुछ अड़चनें आ रही थीं, जिस पर अब सहमति बन गई है। पीडब्ल्यूडी अपने बजट से इस सड़क को बनाएगा।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजीव राय का कहना है कि एलडीए बोर्ड की अनुमति और शासन से प्रस्ताव को जल्द सहमति मिल गई तो निर्माण मार्च के अंत तक कराने का प्रयास है।
अगर हैंडओवर की प्रक्रिया और सड़क डायरेक्ट्री में अंकित होने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो अगले वित्तीय वर्ष के बजट में इसका निर्माण अप्रैल में कराने की तैयारी है। हैंडओवर लेने पर एलडीए से सहमति बन गई है।
अंडरपास से जनेश्वर पार्क तक बनेगी सड़क
एलडीए के अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्र ने बताया कि पीडल्यूडी से एक और सड़क के लिए सहमति बन गई है। सृजन विहार कॉलोनी, गोमतीनगर के पास रेलवे अंडरपास से आगे जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार तक और वापसी के लिए खराब हो चुकी सड़क बनाने को भी पीडब्ल्यूडी तैयार है। करीब दो किमी लंबाई में पीडब्ल्यूडी सड़क बनाएगा।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ ने उठाया था मुद्दा
‘वीआईपी सड़कें ही चमका रहे, टूटी की तरफ नहीं जा रहे’ शीर्षक से ‘अमर उजाला’ ने बृहस्पतिवार को बजट अच्छी सड़कों पर खर्च करने की बर्बादी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने एलडीए से खराब सड़कें बनाने पर सहमति बना ली है।