फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now patients will get medicines on bed in KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में अब मरीजों को बेड पर ही मिलेंगी दवाएं

Mon, 18 Nov 2024 06:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
Now patients will get medicines on bed in KGMU
लखनऊ। केजीएमयू में मरीजों के तीमारदारों को अब दवाओं के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। भर्ती मरीजों को बेड पर ही दवाएं पहुंचा दी जाएंगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अगले महीने तक यह व्यवस्था शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केजीएमयू में करीब साढ़े चार हजार बेड हैं। इनमें से ज्यादातर हमेशा भरे रहते हैं। हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के माध्यम से यहां 60 फीसदी तक कम कीमत पर दवाएं मिलती हैं। हालांकि, सभी दवाएं न मिलने से निजी मेडिकल स्टोर के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे मरीजों, तीमारदारों को असुविधा होती है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने मरीजों को बेड पर ही दवाएं उपलब्ध कराने का फैसला किया है। यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। पहले चरण में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रानी लक्ष्मीबाई, आयुष्मान, असाध्य, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जैसी सरकारी योजनाओं के तहत भर्ती मरीजों को बेड पर दवाएं मिलेंगी। इसके बाद बाकी को यह सुविधा मिलेगी। केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के मुताबिक कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने दवा आपूर्ति में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। इससे अब पहले के मुकाबले ज्यादा दवाएं उपलब्ध होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed