फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now passing map will be expensive preparing to take additional development fee

UP: अब नक्शा पास कराना होगा महंगा, अतिरिक्त विकास शुल्क लेने की तैयारी, कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी

Sun, 11 Jun 2023 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Jun 2023 08:52 AM IST
सार

अब शहरों में नक्शा पास कराना मंहगा हो जाएगा। इसके लिए आवास विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम में इसका प्रावधान किया जा रहा है। इसे जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी दिलाने की तैयारी है

विज्ञापन
Now passing map will be expensive preparing to take additional development fee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने लिए सरकार अब नागरिकों से अतिरिक्त विकास शुल्क भी लेगी। यानी शहरों में मेट्रो, रैपिड रेल, रोपवे जैसी सुगम सुविधाओं वाले शहरों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त विकास शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन


इसके लिए आवास विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम में इसका प्रावधान किया जा रहा है। इसे जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी दिलाने की तैयारी है । इस व्यवस्था के लागू होने से नक्शा पास कराना मंहगा हो जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों सरकार बड़े में सुगम यातायात के लिए रैपिड रेल, मेट्रो, मोनो रेल, लाइट मेट्रो, बीआरटीएस, रोपवे, एलिवेटेड रोड जैसी सुविधाओं का विकास कर रही है । इसपर सरकारी खजाने से भारी रकम भी खर्च किया जा रहा है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों का पुनरोद्धार कराने के साथ ही नदी व तटीय क्षेत्रों का विकास कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों में अवस्थापना परियोजनाएं भी शुरू की गई हैं। मौजूदा प्रावधान के तहत भवनों का मानचित्र पास करने के साथ ही विकास प्राधिकरणों द्वारा जो विकास शुल्क लिया जाता है। 

इस धनराशि से सिर्फ सड़क, नाली, सीवर लाइन, विद्युत आपूर्ति और जलापूर्ति की सुविधाओं की व्यवस्था व रखरखाव किया जाता है। चूंकि अब अवस्थापना सुविधाओं के तहत बड़ी परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

इसलिए विकास प्राधिकरणों को अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ रही है। इसलिए उप्र नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम में अतिरिक्त विकास शुल्क लिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed