फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now new medicines can be available at KGMU's HRF counter

Lucknow News: केजीएमयू के एचआरएफ काउंटर पर अब मिल सकेंगी नई दवाएं

Wed, 03 Sep 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Now new medicines can be available at KGMU's HRF counter
किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय। 
लखनऊ। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के हाॅस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) काउंटर पर अब बाजार में आने वाली नई दवाएं भी मिल सकेंगी। इसके लिए केजीएमयू इसी महीने टेंडर करेगा।
विज्ञापन

केजीएमयू में एचआरएफ के माध्यम से सीधे कंपनियों से दवाएं खरीदी जाती हैं। इस वजह से बाजार के मुकाबले ये सस्ती होती हैं। केजीएमयू प्रशासन कई दवाओं पर 80 फीसदी तक छूट देने का दावा भी करता है। संस्थान में पिछला बड़ा टेंडर वर्ष 2021 में हुआ था। दवाओं में लगातार शोध हो रहे हैं। इस वजह से हर साल कुछ नई दवाएं आ आती हैं। टेंडर में ये दवाएं शामिल न होने से एचआरएफ काउंटर पर उपलब्ध नहीं हैं। इसे देखते हुए केजीएमयू प्रशासन नए सिरे से टेंडर करने जा रहा है। केजीएमयू में इस समय एचआरएफ के 22 काउंटर हैं।
विज्ञापन


----
सालभर में दोगुने से ज्यादा बढ़ गई बिक्री

पिछले एक साल में एचआरएफ काउंटर पर बिक्री दोगुने से ज्यादा बढ़ गई है। एचआरएफ प्रभारी डाॅ. कुमार शांतनु के मुताबिक, साल भर पहले एचआरएफ का मासिक टर्नओवर करीब सात करोड़ था, जो अब 18 करोड़ पहुंच गया है। दवाओं की संख्या भी दो हजार से बढ़कर 3,500 पहुंच गई है। यहां सभी सर्जिकल सामान और इंप्लांट भी उपलब्ध होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

एचआरएफ में अतिरिक्त दवाएं शामिल करने के लिए नया टेंडर प्रस्तावित है। इसके बाद नई दवाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी। इससे मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।
- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed