फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now mst facility on kamta bus stand also

कमता बस अड्डे पर भी बनेगी सिटी बसों की एमएसटी, अभी तक गोमतीनगर और दुबग्गा डिपो में ही थी सुविधा

Sat, 06 Mar 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Now mst facility on kamta bus stand also
राजधानी में सिटी बसों की मंथली सीजनल टिकट (एमएसटी) कमता बस अड्डे से भी बनाई जाएगी। इससे दैनिक यात्रियों को सुविधा होगी। फिलहाल कमता बस अड्डे से अभी पांच जगहों के लिए एमएसटी जारी की जाएगी। अभी तक गोमतीनगर और दुबग्गा डिपो में सिटी बसों की एमएसटी बन रही है।
विज्ञापन

परिवहन अधिकारियों ने बताया कि एमएसटी बनवाने के लिए एक फोटो और आईडी लगेगी। छात्र-छात्राओं को स्कूल व कोचिंग की आईडी भी लगानी पड़ेगी। एमएसटी काउंटर पर नवीनीकरण की सुविधा होगी तथा सिटी बस की एमएसटी इलेक्ट्रिक बसों में मान्य नहीं होगी। अभी कमता बस अड्डे के प्लेटफार्म 13, 14 व 15 से सिटी बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

ये हैं दरें
कमता बस अड्डे से चारबाग तक के लिए एमएसटी बनवाने पर 1020 रुपये, कमता से जीपीओ तक के लिए 780 रुपये, बीबीडी तक के लिए 540 रुपये, निशातगंज तक के लिए 1020 रुपये तथा सभी रूटों के लिए 1740 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारबाग में भी एमएसटी काउंटर
सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पीके बोस ने बताया कि सिटी बसों के दो और एमएसटी काउंटर खोले जाएंगे। एक एमएसटी काउंटर तो अवध बस अड्डे पर बनाया गया है जबकि दूसरा जल्द चारबाग अड्डे पर खुलेगा।

हर दो घंटे में मिलती है सिटी बस
शहर में इस वक्त 50 सीएनजी और 36 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं। इनकी संख्या काफी कम है। इसके चलते औसतन हर स्टॉपेज पर दो घंटे में ही बस मिल पा रही है। इससे यात्रियों को सामना करना पड़ रहा है।
फैक्ट फाइल
- 260 कुल सीएनजी सिटी बसें हैं
- 50 सीएनजी और 36 इलेक्ट्रिक सिटी बसें चल रहीं
- 8 रूटों पर चलती हैं सीएनजी बसें
- 6 रूटों पर चलती हैं इलेक्ट्रिक बसें
- 2 घंटे के औसत पर मिलती है बस
- 2 शिफ्टों में चलती हैं सिटी बसें
- गोमतीनगर डिपो से चलती हैं सीएनजी सिटी बसें, दुबग्गा रूट से इलेक्ट्रिक सिटी बसें
गोमतीनगर डिपो की सीएनजी बसें व रूट
रूट कोड रूट चलने वाली बसों की संख्या
101 चारबाग-जीपीओ-अम्बेडकर स्मारक-बीबीडी 6
102 विराजखंड-पॉलीटेक्निक-चारबाग-पासी किला 3
103 चारबाग-निशातगंज-मटियारी-समर्पण अस्पताल 4
104 चारबाग-जीपीओ-पॉलीटेक्निक-रामस्वरूप कॉलेज 2
105 चारबाग-पॉलीटेक्निक-मल्हौर स्टेशन-लौलाई 3
202 स्कूटर इंडिया-ट्रांसपोर्टनगर-अहिमामऊ-कमता चौराहा 23
301 स्कूटर इंडिया-अवध अस्पताल-चारबाग-इंजीनियरिंग कॉलेज 4
402 इंटीग्रल-निशातगंज-चारबाग-रजनीखंड 5
दुबग्गा डिपो से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें
रूट बसें
दुबग्गा से पीजीआई 6
दुबग्गा से गोमतीनगर 6
दुबग्गा से इंटीग्रल यूनिवर्सिटी 12
दुबग्गा से चारबाग 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed