फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now monitoring of recovery rate of Kovid in every district: Chief Minister

अब हर जिले में होगी कोविड की रिकवरी दर की मॉनीटरिंग: मुख्यमंत्री

Tue, 13 Oct 2020 10:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Oct 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Now monitoring of recovery rate of Kovid in every district: Chief Minister
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 26 दिनों में प्रदेश में कोविड पॉजिटिव मामलों में आई 44 प्रतिशत की कमी पर संतोष जताया है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की रिकवरी दर की जिलेवार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अनलॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आने वाले समय में कई अन्य गतिविधियां भी प्रारंभ हो जाएंगी। इसे देखते हुए जागरूक करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम समेत विभिन्न प्रचार माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में रिकवरी दर को और बेहतर किया जाए। जिलों में टेस्टिंग कार्य में वृद्धि के साथ-साथ एसजीपीजीआई, केजीएमयू और आरएमएलआईएमएस में इलाज की व्यवस्था को मजबूत किया जाए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को अयोध्या, वाराणसी और सीतापुर में भी रिकवरी दर में वृद्धि सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिहाज से शारदीय नवरात्र से प्रारंभ किए जाने वाले ‘मिशन शक्ति’ अभियान में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। व्यापारिक संस्थाओं और एमएसएमई इकाइयों में भी महिला सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने अभियान के तहत कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में वितरित होंगे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 अक्तूबर को बेसिक शिक्षा विभाग में 31 हजार से अधिक सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। 17 अक्टूबर से मिशन शक्ति का शुभारंभ होगा। उन्होंने प्रत्येक जिले में दोनों तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने और इनमें प्रभारी मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा कार्यक्रम के बारे में सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना तत्काल प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed