{"_id":"5f9486598ebc3e9c0416daf3","slug":"now-lda-make-18-roads-in-gomtinagar-lko-city-news-lko546971273","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के अभियान के बाद एलडीए बनाए गोमती नगर की 18 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के अभियान के बाद एलडीए बनाए गोमती नगर की 18 सड़कें
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ के अभियान के बाद जागा एलडीए
गोमती नगर और गोमती नगर विस्तर की कॉलोनियों में टूटी पड़ी सड़कों की समस्या को लेकर ‘अमर उजाला’ के अभियान के बाद अब इनका निर्माण हो सकेगा। एलडीए ने कॉलोनी की टूटी पड़ी 18 सड़कों को बनाने की पूरी रिपोर्ट अमर उजाला को भेजी है, जिसमें बताया गया है कि सड़कें बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उसमें कुछ टेंडर खुल गए हैं तो कुछ खुलने वाले हैं।
शहर की सबसे पॉश गोमती नगर ओर गोमती नगर विस्तार में कई-कई साल से सड़कें टूटी पड़ी थीं। इनकी वजह से शहरवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की इस समस्या को देखते हुए ‘अमर उजाला’ ने टूटी सड़कों को लेकर खबरों के माध्यम से अभियान चलाया और सड़क बनाने में लापरवाही बरत रहे जिम्मेदार एलडीए को कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद अफसरों की नींद टूटी और सड़क निर्माण का जो बजट जून माह में पास हो चुका था, उससे सड़क बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की। टूटी सड़कों को बनाए जाने को लेकर एलडीए के मुख्य अभिंयता की ओर से जो रिपोर्ट भेजी गई है, उसके हिसाब कुछ सड़कें दीपावली तक तो कुछ उसके बाद एक महीने के अंदर बन जाएंगी।
इन प्रमुख सड़कों के हो गए टेंडर :
चिनहट मल्हौर मार्ग।
विराज खंड-1, 2, 3 व 4 व आश्रय हीन मार्केट की सड़क।
विकल्प खंड एक की सड़क।
सहारा अस्पताल गेट नंबर तीन के सामने की सड़क।
विकल्प खंड तीन में पी-5, 6 व 10 की सड़क।
गोमती नगर विस्तार सेक्टर चार में पैनेशिया हॉस्टिपल व शहीद पथ के बीच की 18 मीटर चौड़ी सड़क।
विभूति खंड में सीएनजी पंप के सामने की 24 मीटर चौड़ी सड़क।
लोहिया अस्पताल चौराहे से मलिक टिंबर तक।
विभूति खंड में ओमेक्स हाईट के सामने की सड़क।
गोमती नगर विस्तार सेक्टर छह की सड़कें।